LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

खटाल से हादसे और संक्रामक बीमारियों का डर, रहवासियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

NCG NEWS DESK भिलाई। आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित खटाल हटवाने वार्ड क्रमांक 24 प्रगति नगर रिसाली पूर्व के समीप सड़क नंबर 3 के लोगों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। यहां नागरिकों का कहना है कि नगर निगम रिसाली में कई बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कलेक्टर को जनदर्शन में दिए ज्ञापन में यहां के रहवासियों ने बताया कि यहां आवासीय इलाके में अवैध रूप से संचालित खटाल से निकल रहे गोबर व मूत्र सहित तमाम गंदगी को सड़क व नाले में बहा दिया जाता है।  इससे जगह-जगह गंदगी फैल गई है और मच्छर व अन्य कीट पनप रहे हैं। जिससे संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है।

Read more:-भिलाई में तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को मारी ठोकर,दो लोगों की मौत वाईशेप ओवर ब्रिज पर हुआ ये बड़ा हादसा, ठोकर मारने के बाद ट्रक चालक हुआ फरार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

निवासियों ने कहा कि यहां खटाल के जानवारों को सड़क पर खुला छोड़ दिया जाता है। इससे  सड़क पर आने जाने वालों एवं छोटे बच्चों को हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। समझाइश देने पर खटाल संचालिका द्वारा अनावश्यक विवाद किया जाता है। यहां के रहवासियों में बताया कि दो माह पूर्व 9 फरवरी को नगर निगम रिसाली महापौर व आयुक्त को आवेदन देकर इस समस्या से अवगत कराया गया था।  लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही की गई है।  नागरिकों ने मांग की है कि कलेक्टर तत्काल हस्तक्षेप कर यहां अवैध खटाल की समस्या से जल्द छुटकारा दिलाएं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE