इंस्टाग्राम चैनल ‘मिरर छत्तीसगढ़’ के संचालक पर एफआईआर, रक्षित निरीक्षक ने लगाया छवि धूमिल करने का आरोप

सूरजपुर: इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक वीडियो को आपत्तिजनक मानते हुए सूरजपुर पुलिस के रक्षित निरीक्षक (आरआई) अशोक गिरी ने ‘मिरर छत्तीसगढ़’ चैनल के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में कोतवाली थाने में अपराध दर्ज करते हुए पुलिस जांच कर रही है।
आरआई अशोक गिरी के अनुसार, इंस्टाग्राम चैनल पर उनकी तस्वीर और वीडियो का गलत इस्तेमाल करते हुए ऐसा कंटेंट बनाया गया है, जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है। वीडियो में गिरी का नाम लेते हुए अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं और उनके शासकीय वाहन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। अशोक गिरी ने बताया कि वीडियो में दिए गए तथ्यों में सत्यता नहीं है और बिना उनका पक्ष जाने यह वीडियो वायरल किया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
गिरी के अनुसार, कई लोगों ने उन्हें यह वीडियो भेजा, जो तेजी से वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि ‘मिरर छत्तीसगढ़’ चैनल द्वारा फर्जी एडिटिंग और छेड़छाड़ की गई है। इस मामले में सूरजपुर पुलिस ने ‘मिरर छत्तीसगढ़’ के संचालक के खिलाफ धारा 336;4द्ध बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और अब मामले की जांच चल रही है। इंस्टाग्राम चैनल ‘मिरर छत्तीसगढ़’ के संचालक पर एफआईआर, रक्षित निरीक्षक ने लगाया छवि धूमिल करने का आरोप









