LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

फूड इंस्पेक्टर को नोटिस, जमा करनी होगी 53,092 की राशि..

NCG NEWS DESK  कांकेर : डैम में गिरे मोबाइल को निकलने के लिए लाखों लीटर पानी बहाने वाले फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है. बिना अनुमति 4104 घन मीटर पानी निकाला गया था. विभागीय जल दर के अनुसार ये रिकवरी 53,092 रुपये की होगी. नोटिस में 10 दिन के भीतर राशि जमा करनी होगी. जल संसाधन उप संभाग कापसी ने जारी किया है रिकवरी का नोटिस जारी किया है|

आपको बता दें कि पंखाजूर फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास का मोबाइल परलकोट जलाशय के वेस्ट वियर में गिर गया था. इसे खोजने के लिए बांध का पानी ही बहा दिया. एक फोन के खातिर बहाए गए पानी से डेढ़ हजार एकड़ खेतों की सिंचाई की जा सकती थी. कई हजार लीटर पानी खाली करा दिया था. इसे लेकर प्रशासन की काफी आलोचना होने लगी थी. हालांकि, अफसर का कीमती मोबाइल फोन तो मिल गया लेकिन अब खराब हो चुका है. जानकारों की माने तो डेम से करीब 20 लाख लीटर से ज्यादा ही फिजूल में बहा दिया गया|

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE