पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से कॉलेज प्रोफेसर पिटाई मामले में 4 घंटे तक पूछताछ

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से खूबचंद बघेल महाविद्यालय, भिलाई-3 में प्रोफेसर से मारपीट के मामले में पुलिस ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान सीएसपी हरीश पाटिल और थाना प्रभारी मनीष ध्रुव ने चैतन्य से सवाल-जवाब किए। पूछताछ के दौरान चैतन्य बघेल के समर्थन में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और महापौर निर्मल कोसरे भी थाना परिसर में मौजूद रहे।पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से कॉलेज प्रोफेसर पिटाई मामले में 4 घंटे तक पूछताछ

पुलिस थाने से बाहर आते समय चैतन्य बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि, “कल रात आठ बजे मुझे पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उसी सिलसिले में आज मेरा बयान दर्ज किया गया। आगे की जानकारी पुलिस देगी क्योंकि जांच जारी है।” पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से कॉलेज प्रोफेसर पिटाई मामले में 4 घंटे तक पूछताछ
प्रोफेसर पर हमला और घटना की जानकारी
घटना 19 जुलाई को भिलाई-3 स्थित खूबचंद बघेल महाविद्यालय में घटी थी, जब हिन्दी प्रोफेसर विनोद शर्मा पर तीन बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गाली-गलौच करते हुए रॉड और डंडों से प्रोफेसर पर वार किए, जिससे प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें पहले रायपुर और फिर दिल्ली के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से कॉलेज प्रोफेसर पिटाई मामले में 4 घंटे तक पूछताछ
आरोपियों की गिरफ्तारी और चैतन्य बघेल से पूछताछ

मामले में पुलिस जांच के दौरान मारपीट के पीछे सुपारी दिए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने घटना के बाद मध्य प्रदेश के रीवा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य दो आरोपियों, रोहन उपाध्याय और रोहित पाण्डेय को भी बाद में पकड़ा गया। चैतन्य बघेल को भी नोटिस भेजा गया, जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई।पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से कॉलेज प्रोफेसर पिटाई मामले में 4 घंटे तक पूछताछ
अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा, चैतन्य बघेल के विठ्ठलपुरम का काम देखने वाले प्रवीर शर्मा, शिवम मिश्रा, और धीरज वस्त्रकार अब भी फरार हैं। पुलिस ने इन तीनों के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया है और जानकारी देने वाले को 10-10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से कॉलेज प्रोफेसर पिटाई मामले में 4 घंटे तक पूछताछ



















