LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

एक मोटर साइकिल पे चार लोग थे सवार… अज्ञात वाहन ने रौंदा…3 लोगों की मौत 1महिला घायल

NCG NEWS DESK रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की एक ही मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे। अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दी। जिसमे एक बच्चे समेत तीन की जान चले गई। वही एक महिला घायल है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर पंडरी निवासी वासु तांडी, अपनी मां फूलमती तांडी, बहन दोहना कुमार और भाजें निहाल कुमार को लेकर धरसींवा के लिए निकला था और यहां धनेली सांकरा के पास पहुंचने के बाद अज्ञात वाहन बाइक को रौंदते हुए चला गया। हादसे में वासू तांडी, उसकी बहन दोहना कुमार और भांजे निहाल की मौत हो गई है जबकि मां फूलमती तांडी गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भेजा गया वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो सकी है सिलतरा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE