LIVE UPDATE
भारत

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से छात्रा की मौत…आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर गाड़ी को किया आग के हवाले

NCG NEWS DESK रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 17 साल की नाबालिग छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका का नाम 10वीं की छात्रा प्रीति कासते बताया जा रहा है। वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन मालिक की जमकर पिटाई कर दी और गाड़ी में आग लगा दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला कापू थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव का है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ठाकुर पौड़ी में शुक्रवार को शादी समारोह था। स्कॉर्पियो से कुछ लोग शादी में आए हुए थे। शाम को प्रीति कासते सड़क से दूर बैठी थी, लेकिन तेज रफ्तार गाड़ी के ड्राइवर ने लापरवाही से छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो के मालिक जितेन्द्र की ही जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। साथ ही वाहन को आग के हवाले कर दिया।

गुस्साए लोगों ने आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डेढ़ घंटे तक चक्काजाम भी किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाया और मृत छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद छात्रा के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE