LIVE UPDATE
धमतरी

HDFC Bank मैनेजर ने 23 किसानों के खाते से उड़ाए करोड़ों रुपये, एफआईआर दर्ज

 NCG NEWS DESK Dhamtari: –

जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के खाताधारक 23 किसानों के अकाउंट से 1 करोड़ 84 लाख रुपये गबन करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मिली जानकारी के मुताबिक कुरूद के बाईपास रोड के पास स्थित एचडीएफसी बैंक संचालित है. जिसका मैनेजर श्रीकांत टेनेटि ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 23 खाताधारक किसानों से उनके क्रेडिट कार्ड, ऋण पुस्तिका, समेत अन्य माध्यमों से विभिन्न तरह के लोन देने के नाम पर उनके खाते से पैसा निकाल लिए. ऑनलाइन रुपये निकालने की शिकायत खाता धारकों ने बैंक से की थी. जिसके बाद 8 मई को बैंक प्रबंधन ने कुरुद थाना में आवेदन दिया.

एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि एचडीएफसी बैंक गबन मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर श्रीकांत टेनेटि और कर्मचारी तेजेन्द्र पिता कुंजबिहारी साहू ग्राम डाही के खिलाफ धारा 406, 409, 420, 267, 467, 468 और 120 बी भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. बैंक मैनेजर ने किसानों को क्रेडिट कार्ड, ऋण पुस्तिका के लिए खाते से पैसे ट्रांसफर करते थे. मोबाइल और चेक के माध्यम से रुपये निकाल लेते थे. अब तक 23 पीड़ितों का शिकायत मिला है और भी आवेदन मिल सकते हैं.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE