राजमार्ग पर कार और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौके पर ही मौत

NCG NEWS DESK राजकोट: गुजरात के राजकोट जिले में बुधवार को सुबह राजमार्ग पर एक कार और ट्रैक्टर में हुयी भिड़ंत के बाद चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिले के पदधारी तालुका में राजकोट-जामनगर राजमार्ग पर यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले चार में से तीन युवक एक कार में सवार होकर राजकोट शहर से जामनगर की ओर जा रहे थे। पदधारी थाने के उप निरीक्षक एम डी मकवाना ने बताया कि तरघडी गांव के पास कार ट्रैक्टर से टकरा गई।
Read more;-अवैध खनन व प्लाटिंग को लेकर राजस्व विभाग द्वारा बरती जाएगी सख्ती

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक ने भी दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन से गिर गया और पहियों के नीचे कुचल गया। मकवाना ने बताया कि तीनों युवकों की पहचान कार चला रहे जामनगर निवासी हिमांशु परमार (22) और राजकोट निवासी उसके दोस्त अजय जोशी (28) तथा अजय परमार के रूप में हुई है । परमार की उम्र का तत्काल पता नहीं चल सका है।
Read more;-CM का बड़ा बयान, बोले- आरक्षण विधेयक की वजह से लटकी भर्तियां, अधर में लटका युवाओं का भविष्य

पुलिस ने कहा कि ट्रैक्टर के चालक की पहचान पदधारी के किसान किरीट पटेल (40) के रूप में हुई है। मकवाना ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।










