LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

CG में पति-पत्नी के झगड़े से रेलवे को भारी नुकसान: स्टेशन मास्टर की गलती से ट्रेन गलत रूट पर, 3 करोड़ का नुकसान

पति-पत्नी के विवाद ने रेलवे को पहुँचाया 3 करोड़ का नुकसान

छत्तीसगढ़ में रेलवे को 3 करोड़ का नुकसान एक अनोखे कारण से हुआ – पति-पत्नी के बीच झगड़े के चलते। रेलवे स्टेशन मास्टर अपनी पत्नी के साथ फोन पर बहस में उलझा हुआ था। इसी दौरान पत्नी से बातचीत के अंत में “ओके” सुनते ही दूसरे स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रवाना करने का सिग्नल दे दिया, और ट्रेन गलत रूट पर चली गई। CG में पति-पत्नी के झगड़े से रेलवे को भारी नुकसान: स्टेशन मास्टर की गलती से ट्रेन गलत रूट पर, 3 करोड़ का नुकसान

हाईकोर्ट ने माना पत्नी का बर्ताव मानसिक क्रूरता

इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन मास्टर की नौकरी चली गई, और उसने तलाक के लिए याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने इस मामले में पत्नी के बर्ताव को “मानसिक क्रूरता” मानते हुए पति को तलाक देने का निर्णय सुनाया। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय अग्रवाल की बेंच ने कहा कि पत्नी का यह बर्ताव पति के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। CG में पति-पत्नी के झगड़े से रेलवे को भारी नुकसान: स्टेशन मास्टर की गलती से ट्रेन गलत रूट पर, 3 करोड़ का नुकसान

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानें पूरा मामला

भिलाई की रहने वाली महिला की शादी 12 अक्टूबर 2011 को विशाखापट्टनम के एक रेलवे स्टेशन मास्टर से हुई थी। पति का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी ने उसे अपने पिछले अफेयर के बारे में बताया और कहा कि वह उसे नहीं भूल सकती। इसके अलावा, पत्नी पति के सामने ही अपने प्रेमी से बात करती थी। इन परेशानियों के कारण पति ने तलाक के लिए आवेदन किया। CG में पति-पत्नी के झगड़े से रेलवे को भारी नुकसान: स्टेशन मास्टर की गलती से ट्रेन गलत रूट पर, 3 करोड़ का नुकसान

झूठे आरोपों का सामना

पति का दावा है कि उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया, जिसमें पति के साथ उनके 70 वर्षीय पिता, भाई, भाभी और अन्य रिश्तेदारों पर आरोप लगाए गए। पत्नी ने यहां तक आरोप लगाया कि पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध है, जबकि पति की मां का निधन 2004 में हो चुका था, और भाभी ने शादी के सभी रस्मों को निभाया था। CG में पति-पत्नी के झगड़े से रेलवे को भारी नुकसान: स्टेशन मास्टर की गलती से ट्रेन गलत रूट पर, 3 करोड़ का नुकसान

कोर्ट का फैसला

हाईकोर्ट ने कहा कि पत्नी के झूठे आरोप और पति के परिवार को झूठे मामलों में फंसाना मानसिक क्रूरता है। डिवीजन बेंच ने इस आधार पर पति को तलाक का हकदार माना और तलाक की अर्जी मंजूर कर ली। CG में पति-पत्नी के झगड़े से रेलवे को भारी नुकसान: स्टेशन मास्टर की गलती से ट्रेन गलत रूट पर, 3 करोड़ का नुकसान

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE