LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, चरित्र पर करता था संदेह

NCG NEWS DESK भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के लेबर कैंप जामुल निवासी एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात अपनी पत्नी हत्या कर दी। रात में उसने अपनी पत्नी को किसी से फोन पर बात करते हुए देखा था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। रात में जब सभी लोग सो गए तो वो उठा और देर रात करीब एक बजे कांसे के लोटे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित घर से निकल गया और सुबह खुद ही थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जामुल पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

पत्नी का किसी और पुरुष से था अवैध संबंध

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान चमेली बाई साहू (38) के रूप में की गई है। उसकी हत्या के मामले में उसके पति देव कुमार साहू (43) को गिरफ्तार किया गया है। देव कुमार साहू की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसने 13 साल पहले चमेली से दूसरी शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। चमेली हथखोज की एक पेंट कंपनी में काम करती थी। वहीं आरोपित देव कुमार साहू भी एक कंपनी में काम करता था।

आरोपित को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी और पुरुष से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। बुधवार की रात को जब देव कुमार घर पर आया तो उसने देखा कि चमेली किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

शराब पीने का भी आदी था आरोपित

देव कुमार साहू की मां ने बीच- बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद सभी ने एक साथ खाना खाया और सोने के लिए चले गए। आरोपित की बेटी और मां एक कमरे में सोए हुए थे और आरोपित अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में था। रात करीब एक बजे उसने घर में रखे कांसे के लोटे से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद अगली सुबह थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित शराब पीने का भी आदी था। घटना के समय भी उसने शराब पी रखी थी। आरोपित ने जब थाना पहुंचकर इसकी जानकारी दी, तब पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। घर से मृतका के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

जामुल टीआइ याकूब मेमन ने बताया कि आरोपित देव कुमार साहू अपनी पत्नी चमेली साहू के चरित्र पर शंका करता था। इसी के चलते उसने रात में उसकी हत्या की है। आरोपित ने सुबह खुद थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE