माओवादी आतंक विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण सफलता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

रायपुरl केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों में चल रहे माओवादी आतंक विरोधी अभियान की समीक्षा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि माओवादी आतंक के खिलाफ अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार को हर मोर्चे पर सफलता मिली है। पिछले आठ महीनों में जितना काम हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किए गए प्रयासों की सराहना की, जिसमें 150 माओवादी आतंकवादी न्यूट्रलाइज किए गए और इससे चार गुना अधिक ने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने इस अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए।माओवादी आतंक विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण सफलता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
छत्तीसगढ़ को मिलेगा केंद्र सरकार का पूरा समर्थन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से लड़ाई में केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की एजेंसियों को मिलकर नक्सलियों की वित्तीय कड़ियों को तोड़ना चाहिए और टैक्स एजेंसियों को इस पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। शाह ने नक्सल प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने और शासकीय योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सभी 300 योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में दोबारा यह समस्या ना पैदा हो सके।माओवादी आतंक विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण सफलता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ की घोषणा
शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी हथियारबंद आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार में लोगों का विश्वास बढ़ाना आवश्यक है। बैठक में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने माओवादी आतंक विरोधी अभियान की प्रगति और भावी योजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया। इस पर विचार-विमर्श के दौरान गृह मंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।माओवादी आतंक विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण सफलता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
बैठक में शामिल अन्य वरिष्ठ अधिकारी

इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी, एनआईए, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी उपस्थित थे।माओवादी आतंक विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण सफलता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह



















