LIVE UPDATE
भांठापारा-बलौदाबाजार

32 हजार में स्टील जग? छत्तीसगढ़ में वायरल हुआ विवाद, सरकार ने बताई सच्चाई

32 हजार में स्टील जग? छत्तीसगढ़ में वायरल हुआ विवाद, सरकार ने बताई सच्चाई

रायपुर। 32 हजार में स्टील जग? , छत्तीसगढ़ में 32 हजार रुपए की कीमत वाले स्टील जग की खरीदी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आदिवासी छात्रावासों के लिए 160 स्टील जग की खरीदी पर 51 लाख रुपए खर्च किए गए, जबकि आदिवासी विकास विभाग ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।

कांग्रेस का आरोप: 51 लाख में 160 स्टील जग खरीदे गए

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित आदेश का हवाला देते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि आदिवासी छात्रावासों के लिए 160 स्टील जग 32,000 रुपए प्रति नग के हिसाब से खरीदे गए।32 हजार में स्टील जग?


कांग्रेस ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा:

“यह वर्ल्ड कप नहीं, विष्णुदेव का स्टील जग है। एक स्टील जग की कीमत 32,000 रुपए बताई जा रही है। आदिवासी बच्चों के पैसों को भी नहीं छोड़ा गया।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि “भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। पूरे प्रदेश के छात्रावासों की जांच होनी चाहिए।”

सरकार का जवाब: आदेश रद्द, कोई खरीदी नहीं हुई

विवाद बढ़ने के बाद आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सूरजदास मानिकपुरी ने स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा:

  • तत्कालीन सहायक आयुक्त संजय कुर्रे ने GEM पोर्टल से 160 स्टील जग खरीदने का प्रस्ताव रखा था।

  • कीमत अधिक होने के कारण फरवरी 2025 में यह आदेश रद्द कर दिया गया।

  • “विभाग ने कोई खरीदी नहीं की। सोशल मीडिया पर वायरल खबर भ्रामक और असत्य है।”

कांग्रेस बनाम सरकार: भ्रष्टाचार पर सियासी तकरार

कांग्रेस ने इसे भ्रष्टाचार का चरम बताया है, जबकि विभाग का दावा है कि यह केवल प्रस्ताव था, जिसे समय रहते रद्द कर दिया गया। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया मुद्दा बन गया है।32 हजार में स्टील जग?

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE