LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

भिलाई में तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को मारी ठोकर,दो लोगों की मौत वाईशेप ओवर ब्रिज पर हुआ ये बड़ा हादसा, ठोकर मारने के बाद ट्रक चालक हुआ फरार

NCG NEWS DESK भिलाई। वाई शेप ओवर ब्रिज पर आज दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहे बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर व मोहन नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ठोकर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाईशेप ओवर ब्रिज पर आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब यह हादसा हुआ। वाईशेप ओवरब्रिज के बाइक सवार भिलाई की ओर उतर रहे थे।

Read more;-प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा हैं कोरोना, आज मिले छत्तीसगढ़ में इतने नए मरीज…

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस दौरान पीछे से ट्रक क्रमांक सीजी 08 एवी 8697 ने बाइक को ठोकर मार दी। टक्कर लगने से बाइक ट्रक के सामने हिस्से में फंस गया और कुछ दूर घिसटता रहा। बाइक में दो लोग सवार थे। बताया जा रहा है बाइक सवार पिता पुत्री थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक तेजी से उतरा और वहां से भाग गया। इधर सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मृतकों के नाम सामने नहीं आए है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE