हॉकी

भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया

पेरिस ओलंपिक 2024 में हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ऑस्ट्रेलिया पर 52 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। इस जीत की खास बात यह है कि एस्ट्रो टर्फ पर भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया है।भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत में ही आक्रामक खेल दिखाना शुरू कर दिया था। पहले क्वार्टर में अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह के गोल की बदौलत भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर का भरपूर फायदा उठाते हुए अपना पांचवां गोल किया।भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया

ऑस्ट्रेलिया की वापसी की कोशिश

हाफ टाइम तक भारत ने 2-1 की बढ़त बनाए रखी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने एक गोल करके वापसी की कोशिश की, लेकिन हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील करते हुए भारत को 3-1 से आगे कर दिया। यह हरमनप्रीत सिंह का पेरिस ओलंपिक में छठा गोल था।भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया

भारतीय टीम की अद्भुत गोलकीपिंग

भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया

चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला और ब्लेक गोवर्स ने स्कोर को 3-2 कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने बराबरी का गोल करने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने कई अहम मौकों पर गोल का बचाव किया और भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। अंत में ऑस्ट्रेलिया का रेफरल बेकार गया।भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया

12वीं बार आमने-सामने भारत-ऑस्ट्रेलिया

ओलंपिक पुरुष हॉकी में यह दोनों टीमों की 12वीं भिड़ंत थी। भारतीय टीम चार बार जीती है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास छह जीत हैं और दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। 1972 म्यूनिख खेलों के बाद यह पहली बार है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल की है।भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया

भारत का अब तक का सफर

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का सफर बेहद शानदार रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला, आयरलैंड पर 2-0 से जीत दर्ज की, बेल्जियम को 2-1 से हराया और अब ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया का अब तक का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने अर्जेंटीना को 1-0 और आयरलैंड को 2-1 से हराया। इसके बाद बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया को 6-2 से हराया और न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया। लेकिन अब भारत से हार का सामना करना पड़ा।भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया

इस ऐतिहासिक जीत के साथ, भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में मेडल जीतने की अपनी दावेदारी पक्की कर दी है।

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज