LIVE UPDATE
जगदलपुर

जगदलपुर : 22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

जगदलपुर l शुष्क दिवस :राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा सीएस-2 (घघ) और विदेशी मदिरा एफएल-1 (घघ), एफएल-3 (होटल-बार), एफएल-7 (सैनिक कैंटीन) एवं मद्य भंडागार जगदलपुर और भांग-भांगघोटा जगदलपुर को 22 जनवरी सोमवार तथा 26 जनवरी शुक्रवार को पूर्णतः बन्द रखे जाने आदेशित किया गया है l

शुष्क दिवस :उक्त दोनों दिवस मदिरा विक्रय एवं भांग-भांगघोटा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त आदेश के परिप्रेक्ष्य में नियत दिवस पर न तो मदिरा एवं भांग-भांगघोटा का विक्रय होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा एवं भांग-भांगघोटा का संव्यहार हो सके, इस हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इस आदेश का कड़ाई से परिपालन कराये जाने के निर्देश सर्व सम्बंधित अधिकारियों दिए गए हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE