
भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांकेर नगर पालिका पर पहली बार भाजपा ने जीत का परचम लहराया। भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 3,807 वोटों से हराया। अरुण कौशिक को 10,309 मत, जबकि कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 6,502 मत मिले। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।कांकेर निकाय चुनाव परिणाम
कांकेर में पहली बार कांग्रेस का किला ध्वस्त
कांकेर नगर पालिका सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को हरा दिया. @KankerDistrict #Chhattisgarh @BJP4CGState pic.twitter.com/h7TCKgU01G
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 15, 2025
कांकेर नगर पालिका का गठन 1912 में हुआ था और तब से कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। पहली बार भाजपा ने यहां जीत दर्ज की। कांकेर नगर पालिका के कुल 21 वार्डों में से भाजपा ने 11 वार्डों पर और कांग्रेस ने 10 वार्डों पर जीत हासिल की।कांकेर निकाय चुनाव परिणाम
अरुण कौशिक का विजन: ‘शहर में दिखेगा बदलाव’
भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वे शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने वादा किया कि एक माह के भीतर विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी।कांकेर निकाय चुनाव परिणाम
कांकेर नगर पालिका का इतिहास
- 1912: कांकेर नगर पालिका की स्थापना, राजा अध्यक्ष बने।
- 1925: राजा के निधन के बाद भानुप्रतापदेव अध्यक्ष बने।
- 1952: पहले अप्रत्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के विष्णु प्रसाद शर्मा अध्यक्ष बने।
- 2025: पहली बार भाजपा का कब्जा।
इस चुनावी परिणाम ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत ने आने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।कांकेर निकाय चुनाव परिणाम



















