LIVE UPDATE
जगदलपुर

Lok Sabha Election 2024: जगदलपुर-बस्तर क्षेत्र में खत्म हुआ मतदान, 5 बजे तक इतने % वोटिंग

NCG NEWS DESK Jagdalpur :-

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होना है जिसके पहले चरण का मतदान आज 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर की जा रही है। बस्तर के 6 विधानसभा में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक वोटिंग की जा रही थी। इसके 6 विधानसभा क्षेत्र में जहां सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 तक मतदान होना था, वहां मतदान खत्म हो गया, इसके साथ ही बस्तर और जगदलपुर विधानसभा सीट पर 2 घंटे एक्स्ट्रा यानी सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान चली जो अब ख़त्म हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बस्तर और जगदलपुर विधानसभा सीट पर मतदान के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था।  आपको बता दें कि बस्तर लोकसभा में शांतिपूर्ण ढंग चुनाव संपन्न करना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती थी।  कुछ दिन पूर्व ही नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे जिससे नक्सलियों में आक्रोश व्याप्त है।  ऐसे में मतदान दलों और मतदान सामग्रियों को पोलिंग बूथों तक सुरक्षित पहुँचाना और चुनाव ख़त्म होने के बाद व्यवस्थित रूप से स्थिति बनाये रखना बड़ी चुनौती थी।

अब संध्या 5 बजने के साथ ही मतदान ख़त्म हो चुका है।  अब जो मतदाता बूथ के अंदर है केवल वही मतदान कर सकेंगे। जानकारी अनुसार संध्या 05 बजे तक बस्तर और जगदलपुर में 63.4 प्रतिशत मतदान हुआ है।  पूर्व की अपेक्षा इस बार लोकसभा चुनाव में बस्तर लोकसभा के वोटरों ने जागरूकता दिखाया है और बहुतायत संख्या में घरों से निकलकर पोलिंग बूथ तक अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।  लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिली।  ख़ास तौर पर युवा वोटरों ने अपने मताधिकार का जमकर प्रयोग किया है।

पहले चरण के लिए हुए इस चुनाव में बस्तर लोकसभा सीट से प्रमुख पार्टियों में बीजेपी से महेश कश्यप और कांग्रेस से कवासी लखमा मैदान में थे।  इसके साथ ही 11 अन्य उम्मीदवारों ने भी इस चुनावी दंगल में शामिल होकर अपना किस्मत आजमाया है।  अब 4 जून को देखना होगा की किस प्रत्यशी की किस्मत का ताला जनता ने खोला है क्योंकि बस्तर लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को जारी किये जायेंगे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE