LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

Mahadev App: महादेव सट्टा एप्प मामले में फिर छिड़ा सियासी जंग पैसे लेने वाले नेताओं और अफसरों के नाम आयेंगे सामने, 10 जनवरी को होगा बड़ा खुलासा

NCG NEWS DESK RAIPUR  :-

महादेव सट्टा एप्प मामले में एक बार फिर से सियासी जंग छिड़ चुका है। इसी बीच इस मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार ED जल्द ही महादेव ऐप से जुड़े कई अहम खुलासे करने वाली है , इन खुलासों से कई नेताओं और अफसरों के नाम सामने आने की उम्मीद है ED एक ओर जहां ED ने भूपेश बघेल पर आरोप लगाने वाले आरोपी शुभम सोनी सहित पांच लोगों को चार्ज शीट में आरोपी बनाया है। वहीं अब ED के खुलासे के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्म होने की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

10 जनवरी को कोर्ट में पेशी:

मिली जानकारी के अनुसार महादेव एप्प घोटाला मामले से जुड़े आरोपियों की 10 जनवरी को कोर्ट में पेशी है और इसी दिन ED कोर्ट में इस मामले में बड़े आरोपी राजदार को पेश कर सकती है. इसी राजदार के बयान के बाद शुभम सोनी को महादेव ऐप का तीसरा संचालक मानते हुए चार्ज शीट में आरोपी बनाया गया है।

राजदार को कोर्ट में पेश करने वाली है ED:

10 जनवरी को जिस राजदार को ED कोर्ट में पेश करने वाली है, जिसके जरिये नेताओं और अफसरों तक पहुंचा जाता था। ED से पूछताछ में राजदार ने कई अहम खुलासे किए हैं जिससे कई गिरफ्तारियां भी हो सकती है। बता दें यह खबर सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार दी गई है। खबर की पुष्टि निडर छत्तीसगढ़ न्यूज़  नहीं करता है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE