
Most Sixes in 2025: साल 2025 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों का दौर थम चुका है। इस साल रनों की बारिश के साथ-साथ छक्कों का भी जमकर सैलाब आया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साल किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा हवाई फायर किए हैं?
Most Sixes in 2025:क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (Test, ODI, T20) को मिलाकर साल 2025 की ‘सिक्सर किंग’ लिस्ट सामने आ गई है। हैरानी की बात यह है कि दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज इस लिस्ट में पिछड़ गए हैं और एक 22 साल के युवा खिलाड़ी ने बादशाहत कायम की है। वहीं, भारत की ओर से केवल एक ही धाकड़ बल्लेबाज टॉप-10 में अपनी जगह बना सका है।
डेवाल्ड ब्रेविस: 2025 के नए सिक्सर किंग
Most Sixes in 2025:दक्षिण अफ्रीका के युवा सनसनी डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) के लिए साल 2025 किसी वरदान से कम नहीं रहा। ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर इस 22 वर्षीय बल्लेबाज ने इस साल अपनी पावर-हिटिंग से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। ब्रेविस ने 30 मैचों की 32 पारियों में कुल 65 छक्के जड़कर नंबर-1 का स्थान हासिल किया है।
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने लहराया परचम
Most Sixes in 2025:भारतीय फैंस के लिए इस लिस्ट में थोड़ी मायूसी जरूर है क्योंकि टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी शामिल है। टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे अभिषेक शर्मा ने इस साल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। अभिषेक ने कुल 54 छक्के जड़े और वह इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हैं। उनके साथ वेस्टइंडीज के शाई होप भी 54 छक्कों के साथ इसी पायदान पर हैं।
टॉप-10 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट (प्रमुख टीमें)
Most Sixes in 2025:इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिनकी टीमें ICC की पूर्ण सदस्य हैं या 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं:
-
डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका): 65 छक्के
-
अभिषेक शर्मा (भारत): 54 छक्के
-
शाई होप (वेस्टइंडीज): 54 छक्के
-
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड): 50 छक्के
-
जॉर्ज मुंशी (स्कॉटलैंड): 49 छक्के
-
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान): 45 छक्के
-
तंजिद हसन (बांग्लादेश): 44 छक्के
-
मोहम्मद वसीम (UAE): 42 छक्के
-
सैफ हसन (बांग्लादेश): 40 छक्के
-
हसन नवाज (पाकिस्तान): 40 छक्के
एसोसिएट नेशंस में करणवीर सिंह का दबदबा
Most Sixes in 2025:अगर हम ओवरऑल इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें (जिसमें एसोसिएट टीमें भी शामिल हैं), तो ऑस्ट्रिया के करणवीर सिंह ने अकल्पनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने साल 2025 में कुल 122 छक्के उड़ाए हैं। उनके बाद बहरीन के फैज अहमद रहे, जिन्होंने 69 छक्के लगाए। हालांकि, आईसीसी की फुल मेंबरशिप न होने के कारण इन्हें मुख्य सूची से अलग रखा जाता है, लेकिन इनके आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं।









