LIVE UPDATE
बीजापुर

नक्सलियों ने कार में किया IED ब्लास्ट, बाल-बाल बचे थाना प्रभारी और आरक्षक

NCG NEWS DESK Bijapur :-

नक्सली अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. एक बार फिर से नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है. नक्सलियों ने टीआई के वाहन में विस्फोट किया है. इस घटना की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है. यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी के अनुसार, फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह कार में सवार होकर बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे. तभी सोमनपल्ली और रानीबोदली के बीच गन्नम नाला के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया. वाहन में थानेदार के साथ एक आरक्षक भी सवार था. विस्फोट में वाहन के सामने का हिस्सा जद में आया है. हालांकि इस घटना में थानेदार और आरक्षक दोनों ही सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE