अब मितानिनों को मिलेगा ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का भुगतान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे राशि का अंतरण
अब मितानिनों को मिलेगा ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का भुगतान
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि दिए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे और सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का यह कार्यक्रम 12 जुलाई पूर्वान्ह 11 बजे से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव तथा विजय शर्मा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब और इंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित होंगे।
ये भी पढ़ें :-
- सीनियर सिटीजन को किराए में मिलेगी 100 फीसदी छूट, छ.ग. शासन ने जारी किया आदेश
- 8 वी पास जल्द करे आवेदन नगर सेना में निकली है बम्फर भर्ती
- मनरेगा साइकिल योजना 2024: गरीब और मजदूरों के लिए फ्री साइकिल, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन



















