LIVE UPDATE
बलरामपुर

महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बलरामपुर-रामानुजगंज: महाकुंभ यात्रा पर निकले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की कार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के हाथीनाला थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद कार बेकाबू होकर एक घर में जा घुसी, जिससे वहां बैठे लोग भी इसकी चपेट में आ गए। महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ट्रेलर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे

हादसा वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे 5A पर शाम 7 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में आ गया और क्रेटा कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पास के घर में जा घुसी। महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

5 मृतक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के निवासी

मरने वालों में बलरामपुर जिले के करौंदा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि प्रकाश मिश्रा भी शामिल हैं। मृतकों में अन्य चार लोग भी छत्तीसगढ़ के ही निवासी बताए जा रहे हैं। महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

3 घायलों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए चोपन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

योगी सरकार ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही, राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश जारी किए। महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE