LIVE UPDATE
दुर्गस्वास्थ्य

सेक्टर 2 के घरो मे डेंगू के लार्वा मिलने पर लगा जुर्माना

NCG NEWS DESK भिलाई । डेंगू प्रभावित सेन्टर 2 के मकानो का दुसरी बार जाँच मे डेंगू के लार्वा पाये जाने पर निगम एवं बी.एस.पी.की संयुक्त टीम ने दो व्यवसायिक प्रतिष्ठा तथा तीन मकान के मालिक पर अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया ।

नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर नगर निगम एवं भिलाई इस्पात संयंत्र की गठित संयुक्त टीम ने सेक्टर 02 के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर डेंगू के उन्मूलन के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिन घरों में दूसरी बार जाँच में लार्वा पाये गये है ऐसे सेक्टर 2 मार्केट के व्यवसायी  शुभम डेकोरेशन, दादा वेल्डिंग,के साथ ही मकान मालिक अमित कापसे, संजय कौशिक, एम सुरेश , आर. राजू पर दण्ड अधिरोपित करते हुए  पाँच हजार रूपये का जुर्माना राशि  वसूली कर मकान मालिकों को डेंगू के लार्वे को खत्म करने की सलाह दी एवं टेमिफास का वितरण किये।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़: AI तस्वीरों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार
फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़: AI तस्वीरों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार
November 1, 2026
दुर्ग की सुपेला पुलिस ने AI से बनी युवतियों की तस्वीरों के जरिए शादी के नाम पर ठगी करने वाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञात हो कि गत दिनो राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के स्वास्थ्य प्रतिनिधियों के साथ निगम आयुक्त व्यास सेक्टर 02 के डेगू प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिये थे। जिसके तहत यह भी निर्देश था कि दुसरी बार जाँच में जिस मकान में डेंगू के लार्वे पाये जाते है, ऐसे मकान के मालिको से अर्थदण्ड की वसूली की जाये। निगम का स्वास्थ्य अमला भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को सड़क 5, 12, 13, 14 एवं 15 के लगभग 100 मकान का फिर से सघन जाँच कर घर के चार दिवारी के भीतर  रखे कबाड़ की वस्तू, पुराने टायर, गमले,  कुलर तथा  फ्रीज का डिफ्रास पात्र की जाँच की और 6 स्थानो पर  डेंगू के लार्वा पाये जाने पर जुर्माना लगाया गया ।

लोगों को टेमिफास का वितरण कर साफ-सफाई रखने वर्षा जल को जमा न होने देने, मच्छर से बचाव  के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी। बता दे कि आयुक्त के निर्देश के बाद नगर निगम की टीम क्वाकोथरिन के घुआँ का छिडकाव सुबह एवं सायं को बताये गये समय पर सेक्टर 02 के सड़को में कर रहे है। जिससे एडल्ट मच्छर का उन्मूलन हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
जमीन के नाम पर 24 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
जमीन के नाम पर 24 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
November 1, 2026
भिलाई के एक व्यक्ति से दूसरे की जमीन बेचकर लाखों रुपये लेने के आरोप में दुर्ग पुलिस ने अवतार सिंह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीम मे निगम के आर.पी. तिवारी, व्ही.के.सेमुवल, अंजनी सिंह, बी.एस.पी.के गोपाल कृष्ण वर्मा, अशोक चंद्राकर, शरद सहित निगम एवं बी.एस.पी के स्वास्थ विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छात्रावास की बदहाली पर बारिश में प्रदर्शन, भोजन राशि बढ़ाने की मांग
छात्रावास की बदहाली पर बारिश में प्रदर्शन, भोजन राशि बढ़ाने की मांग
November 3, 2026
दुर्ग जिले के छात्रावासों के विद्यार्थियों ने बारिश के बीच प्रदर्शन कर 1200 की जगह 3000 रुपए भोजन सहायता, मरम्मत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE