वाहन चोरी के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 5 दोपहिया वाहन बरामद

पुलिस अभियान में दो वाहन चोर गिरफ्तार
दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा और उनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की। वाहन चोरी के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 5 दोपहिया वाहन बरामद
CCTV फुटेज से मिली पहचान
थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं की जांच शुरू की। चोरी की जगहों पर CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपी बच्चन मानिकपुरी की पहचान हुई। वह थाना सिटी कोतवाली का निगरानी बदमाश भी है। वाहन चोरी के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 5 दोपहिया वाहन बरामद
छिपने की कोशिश कर रहा था आरोपी
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बच्चन मानिकपुरी एक घर में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। मौके पर एक अन्य आरोपी सुनील कसेर भी मौजूद था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वाहन चोरी के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 5 दोपहिया वाहन बरामद
चोरी के वाहन 80,000 रुपये कीमती
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 दोपहिया वाहन जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग ₹80,000 बताई जा रही है। आरोपी बच्चन मानिकपुरी की निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक जब्त हुई, जिसे केलाबाड़ी दुर्ग में छोड़ दिया गया था। वाहन चोरी के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 5 दोपहिया वाहन बरामद
आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जब्त किए गए वाहनों की जांच पुलिस के सशक्त एप के माध्यम से की गई, जिससे पता चला कि एक बाइक थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 607/2024 से संबंधित थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वाहन चोरी के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 5 दोपहिया वाहन बरामद
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, चेतन साहू, आरक्षक केशव कुमार, विकास तिवारी, प्रशांत पाटनकर और शरद सिंह राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वाहन चोरी के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 5 दोपहिया वाहन बरामद



















