LIVE UPDATE
जशपुर

कुनकुरी में भूपेश बघेल के आगमन से पहले सियासी बवाल, कांग्रेस का आरोप – कार्यक्रम स्थल पर जड़ा ताला

नगर पंचायत शपथ ग्रहण समारोह से पहले विवाद, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

जशपुर। कुनकुरी में शुक्रवार को होने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दरअसल, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था, लेकिन उनके आगमन से पहले ही कार्यक्रम स्थल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुनकुरी में भूपेश बघेल के आगमन से पहले सियासी बवाल, कांग्रेस का आरोप – कार्यक्रम स्थल पर जड़ा ताला

एफसीआई गोदाम में क्यों जड़ा ताला?

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पहले से तय था कि नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में समारोह होगा। लेकिन जब कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो गोदाम के गेट पर ताला लगा मिला। अधिकारियों ने बताया कि इस स्थल के उपयोग के लिए रायपुर मुख्यालय से अनुमति लेनी होगी। कुनकुरी में भूपेश बघेल के आगमन से पहले सियासी बवाल, कांग्रेस का आरोप – कार्यक्रम स्थल पर जड़ा ताला

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कांग्रेस का BJP पर निशाना – “निचले स्तर की राजनीति”

कुनकुरी के पूर्व विधायक यूडी मिंज ने कहा,
“कार्यक्रम स्थल पर ताला लगाना और ऐन वक्त पर अनुमति की शर्त रखना साफ तौर पर निचले स्तर की राजनीति को दर्शाता है।”

हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि एफसीआई गोदाम में तालाबंदी के बाद अब ठीक सामने स्थित कबीर आश्रम की जमीन पर कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद भूपेश बघेल की विशाल जनसभा होगी, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। कुनकुरी में भूपेश बघेल के आगमन से पहले सियासी बवाल, कांग्रेस का आरोप – कार्यक्रम स्थल पर जड़ा ताला

नगर पंचायत शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी

कुनकुरी के एसडीएम नंद जी पांडेय ने बताया कि सुबह 11 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष और निर्वाचित पार्षदों का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कुनकुरी में भूपेश बघेल के आगमन से पहले सियासी बवाल, कांग्रेस का आरोप – कार्यक्रम स्थल पर जड़ा ताला

नगर पंचायत चुनाव के नतीजे और राजनीतिक माहौल

कुनकुरी नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस के विनयशील अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जबकि कांग्रेस के 7 पार्षद भी चुनाव जीते हैं। वहीं, भाजपा ने भी बराबर की टक्कर दी है, जिससे राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। कुनकुरी में भूपेश बघेल के आगमन से पहले सियासी बवाल, कांग्रेस का आरोप – कार्यक्रम स्थल पर जड़ा ताला

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE