LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

चुनावी सभा में टूटा मंच, बाल-बाल बचे राहुल गांधी

NCG NEWS DESK Paliganj :-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी  सोमवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब बिहार में उनकी एक चुनावी रैली के लिए बनाए गए मंच का एक हिस्सा झुक गया। राहुल गांधी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार मीसा भारती के लिए प्रचार करने राज्य की राजधानी के बाहरी इलाके पालीगंज आए थे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मीसा भारती मंच पर राहुल गांधी को उनकी सीट की ओर ले जा रही थीं, तभी अस्थायी मंच का एक हिस्सा झुक जाने के कारण राहुल को संतुलन बनाने की कोशिश करते हुए देखा गया। तभी मीसा भारती ने तुरंत गांधी का हाथ पकड़ लिया, जिससे उन्हें अपना संतुलन बनाने में मदद मिली और उन्होंने मदद के लिए दौड़े सुरक्षाकर्मियों से मुस्कराते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ठीक हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि, बाद में मंच को सही करके रैली की शुरुआत की गई। इस दौरान राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घेराव किया। राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए। आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दी? आपने 2 करोड़ रोजगार की बात की थी आपने 1 युवा को नौकरी नहीं दी…”

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE