LIVE UPDATE
राजनीति

बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया का इस्तीफा

विधायक का इस्तीफा: देवरी विधानसभा के विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने नाराज होकर विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। विधायक ने यह निर्णय केसली थाने में अपनी सुनवाई नहीं होने के कारण लिया। विधायक ने थाने के बाहर ही धरना देकर इस्तीफा लिखा, जिससे उनकी नाराजगी स्पष्ट हो गई।

मामला क्या है?

विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने कहा कि एक व्यक्ति उनकी शिकायत लेकर आया था। जब पीड़ित ने थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, तो उससे पैसे की मांग की गई। पटेरिया ने आरोप लगाया कि पैसे ना देने पर एफआईआर नहीं लिखी गई। उन्होंने थाना प्रभारी, एसडीओपी और सागर एसपी से भी बात की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

विधायक का बयान: बृज बिहारी पटेरिया ने कहा, “जब विधायक की ही सुनवाई नहीं हो रही हो, तो ऐसा विधायक रहने का क्या मतलब?” उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष का विधायक होते हुए भी उनकी बात को नजरअंदाज किया गया।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

विधायक के इस्तीफे के बाद सियासत गर्मा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस मुद्दे को उठाया, जिसमें कहा गया कि “अगर भाजपा के जनप्रतिनिधियों की ही सुनवाई नहीं हो रही है, तो आम जनता क्या उम्मीद कर सकती है?”

गोपाल भार्गव की प्रतिक्रिया

बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने विधायक बृज बिहारी पटेरिया से बातचीत के बाद कहा कि इस प्रकार के गैर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE