मुंगेली

स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर गंभीर आरोप: स्टाफ और पालकों की शिकायत, प्राचार्य को हटाने की मांग

मुंगेली l छत्तीसगढ़ के पथरिया स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य सुरजीत सिंह टण्डन पर स्टाफ और पालकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जनदर्शन में आवेदन देकर उन्होंने प्राचार्य को हटाने की मांग की है। आरोपों के अनुसार, प्राचार्य पर दुर्व्यवहार, भेदभाव और स्कूल की अव्यवस्थाओं के प्रति लापरवाही का आरोप है।स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पालकों का आरोप

पालकों का कहना है कि प्राचार्य का अनुभव कम होने के कारण स्कूल का सही तरीके से संचालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्य पढ़ाई और साफ-सफाई को लेकर अनदेखी कर रहे हैं, जिससे छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। पालकों का यह भी कहना है कि प्राचार्य का व्यवहार उनके प्रति अनुचित है और वे स्कूल की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते।स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर गंभीर आरोप

स्टाफ का विरोध

स्कूल के कई स्टाफ ने प्राचार्य पर भेदभाव और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्राचार्य महिला प्रेमी हैं और अन्य स्टाफ को संविदा कर्मी होने की बात कहकर बेवजह नोटिस देकर धमकी देते हैं। इससे स्टाफ के सदस्य स्कूल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाने से डरते हैं। शिकायतों के बावजूद, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर गंभीर आरोप

प्राचार्य का पक्ष

स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर गंभीर आरोप: स्टाफ और पालकों की शिकायत, प्राचार्य को हटाने की मांग

प्राचार्य सुरजीत सिंह टण्डन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे संस्था प्रमुख हैं और उन पर आरोप लगना स्वाभाविक है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने किसी के साथ दुर्व्यवहार या प्रताड़ना नहीं की है और अगर किसी को कोई समस्या है, तो वह स्वतंत्र रूप से शिकायत कर सकता है।स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर गंभीर आरोप

मुंगेली में भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार, स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट 54,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

डीईओ का बयान

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सी के धृतलहरे ने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई पत्र नहीं आया है। यदि कोई शिकायत आती है, तो मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर गंभीर आरोप

 

 

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज