LIVE UPDATE
दुर्गभिलाई

भिलाई ITI के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी, अनुपस्थिति पर उठे सवाल

दुर्ग: भिलाई स्थित आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) के प्राचार्य टी.के. सातपुते को संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, ऋतुराज रघुवंशी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस प्राचार्य के संचालन के दौरान अनुपस्थिति पाए जाने के बाद जारी किया गया है। भिलाई ITI के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी, अनुपस्थिति पर उठे सवाल

क्या हुआ निरीक्षण के दौरान?

आज सुबह 9.30 बजे, संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने आदर्श ITI भिलाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य श्री टी.के. सातपुते संस्थान में अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही उपस्थिति पंजी में उनके हस्ताक्षर भी नहीं थे, जो उनकी अनुपस्थिति को प्रमाणित करते हैं। भिलाई ITI के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी, अनुपस्थिति पर उठे सवाल

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अन्य कर्मचारियों की भी अनुपस्थिति

इसी दौरान, दो अन्य कर्मचारियों, दुर्गा साहू (सहायक वर्ग-3) और विवेक राठौर (सहायक ग्रेड-3) की उपस्थिति भी नहीं पाई गई। इन कर्मचारियों के नाम के सामने अवकाश प्रविष्टि या किसी अन्य प्रकार की सूचना भी उपलब्ध नहीं थी, जिससे कर्मचारियों की अनुशासनहीनता की पुष्टि होती है। भिलाई ITI के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी, अनुपस्थिति पर उठे सवाल

संचालक ने दिया प्राचार्य को तीन दिनों का समय

संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने प्राचार्य टी.के. सातपुते को तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। उन्होंने संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति और संस्थान के प्रबंधन की समुचित देखरेख सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। भिलाई ITI के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी, अनुपस्थिति पर उठे सवाल

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE