बिलासपुर

महिला डॉक्टर की मौत को परिजनों ने बताया हत्या.. दामाद पर लगाए आरोप…

NCG NEWS DESK BILASPUR :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

डॉ. पूजा चौरसिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर उसकी मां ने दामाद डॉ. अनिकेत कौशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है।
ज्ञात हो कि शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बिल्हा के सामुदायिक चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. पूजा चौरसिया का शव उनके मायके के घर बाबजी कॉलोनी में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। उस वक्त मकान सूना था।

डॉक्टर का भाई अमेरिका में रहता है। मां रीता चौरसिया उससे मिलने गई थी। बेटी की मौत की खबर मिलने पर अमेरिका से वापस लौटी हैं। उन्होंने बताया कि बेटी उसे लेने के लिए अमेरिका आने वाली थी। मैंने उसे कहा था कि घर की साफ-सफाई करके रखे। रविवार की शाम को वह इसी काम से मायके में पहुंची थी।

रात 8:30 बजे दामाद अनिकेत ने सिर्फ एक शब्द मम्मी बोला और फोन काट दिया। घबराकर उन्होंने अपने किराएदार से फोन पर बात की। उसे पता चला कि बेटी पूजा फांसी पर लटकी हुई मिली है। किराएदार ने यह भी बताया कि नीचे के कमरे से घटना के कुछ देर पहले धक्का-मुक्की और तेज बातचीत की आवाज आ रही थी।

मां रीता चौरसिया ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन बेटी ने फोन करके रोते हुए बताया था कि ससुराल में निर्माणाधीन मकान में पैसे लगाने को लेकर डॉ अनिकेत उसे प्रताड़ित कर रहा है। घटना के समय घर में सूरज पांडे नाम का एक युवक मौजूद था। उसी ने डॉ. अनिकेत को फोन करके आत्महत्या की सूचना दी। इसे उसकी बेटी नहीं जानती। उसे घटना की जानकारी कैसे हुई, जबकि वह वहां रहता भी नहीं है।

टाटीबंध ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा: युवक की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

आत्महत्या करने वाला व्यक्ति दरवाजा बंद कर लेता है मगर मकान के किसी भी कमरे की कोई खिड़की या दरवाजा बंद नहीं था। उनके घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। संदिग्ध लोगों की मौजूदगी का मोबाइल लोकेशन भी मिल जाएगा। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पूजा चौरसिया की मां ने घटना के निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढ़े :-

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज