LIVE UPDATE
बीजापुरहमर छत्तीसगढ़

पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार…प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवाया…

NCG NEWS DESK बीजापुर। जिले में एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी पिता 13 साल की बेटी से लगातार दुष्कर्म करता रहा। वहीं जब वह गर्भवती हुई तो इंजेक्शन और टेबलेट देकर उसका अबॉर्शन भी करवा दिया।

बीजापुर जिले में 13 साल की बच्ची अपने परिजनों से दूर छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा की मां ने बताया कि, कुछ महीने पहले उसका पति पांडु भोगामी (46) अपनी बेटी को छात्रावास से अपने घर लेकर आया था। यहां उसने डरा धमकाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू किया। कुछ दिनों तक लगातार यह सिलसिला चलता रहा। इसी बीच छात्रा गर्भवती हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस बात की जानकारी जब आरोपी को लगी तो उसने इंजेक्शन लगवा दिया और दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां और दादा को दी थी। बच्ची की मां और दादा बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीधे पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच की और आरोपी पिता पांडु को गिरफ्तार कर लिया। मामला दंतेवाड़ा के फास्ट ट्रैक कोर्ट पहुंचा। यहां एडीजे शैलेष शर्मा की अदालत ने आरोपी पांडु भोगामी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE