LIVE UPDATE
बस्तर

भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

NCG NEWS DESK  BASTAR :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे है। जहां वे आमाबाल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलै। उन्होंने कहा, कि विपक्ष मोदी को कितनी भी धमकियां दे दें, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है। 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे। कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया निकलता था और सिर्फ 15 पैसे गांव में पहुंचते थे। बीच के 80 पैसे कांग्रेस खुद लूट लेती थी। मैंने कांग्रेस की लूट की इस व्यवस्था को बंद कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मैं कहता हूं – भ्रष्टाचार हटाओ,वो कहते हैं – भ्रष्टाचारी बचाओ

पीएम मोदी ने कहा कि, मोदी के लिए तो मेरा भारत, मेरा परिवार है। मैं अपने देश को, अपने परिवार को लूटपाट से बचाने में जुटा हूं। मैं कहता हूं – भ्रष्टाचार हटाओ,वो कहते हैं – भ्रष्टाचारी बचाओ। ये मोदी को कितनी भी धमकियां दे दें, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है। 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे। कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया निकलता था और सिर्फ 15 पैसे गांव में पहुंचते थे।बीच के 80 पैसे कांग्रेस खुद लूट लेती थी। मैंने कांग्रेस की लूट की इस व्यवस्था को बंद कर दिया है।

INDI गठबंधन राम मंदिर बनने से नाराज

भाजपा सरकार ने अपने 10 साल में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। 500 साल बाद ये सपना पूरा हुआ, तो इसकी सबसे अधिक खुशी प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को होना बहुत स्वाभाविक है। लेकिन कांग्रेस और INDI गठबंधन राम मंदिर बनने से बहुत नाराज हैं। कांग्रेस के शाही परिवार ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकरा दिया। कांग्रेस के जिन नेताओं ने इस कदम को गलत बताया, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। ये दिखाता है कि कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है।

जनजातीय समाज भाजपा की प्राथमिकता

जनजातीय समाज हमेशा भाजपा की प्राथमिकता रही है। जिस आदिवासी समाज का कांग्रेस ने हमेशा तिरस्कार किया, उसी आदिवासी समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है। भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। भाजपा ने ही आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय, अलग बजट बनाया है। जनजातियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए पहली बार कोई योजना बनी है। 24 हजार करोड़ रुपये की पीएम जनमन योजना से छत्तीसगढ़ की अनेक जनजातियों के जीवन आसान होने वाला है। हर आदिवासी परिवार का जीवन बेहतर बनाना, ये मोदी की गारंटी है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE