LIVE UPDATE
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

तीन आरोपियों ने युवती को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

NCG NEWS DESK : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में एक युवती के साथ हैवानियत का मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि पीड़ित लड़की के साथ तीन युवकों ने दरिंदगी करते हुए गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये थे। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

गैंगरेप की ये घटना मरवाही थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती के साथ तीन युवकों ने 6 अगस्त को बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने लड़की के साथ हैवानियत करने के बाद उसे घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। इस घटना से दहशत में आयी युवती ने एक दिन बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जिसके बाद 8 अगस्त को पीड़िता ने मरवाही थाने में गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। एक दिन पहले ही पुलिस ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ताराचंद उर्फ लालू,दिनेश और बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ताराचंद मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वहीं अन्य दो आरोपी मरवाही थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE