पॉवर कंपनीज में तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता 2023-24 संपन्न

पॉवर कंपनीज में तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता 2023-24 संपन्न
खेल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रखता है: एम.जामुलकर
NCG News desk Durg :-
दुर्ग l पॉवर कंपनीज में तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता.केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा आयोजित पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता के पुरुष टीम चैम्पियनशीप में जगदलपुर रीजन की टीम को विजेता एवं बिलासपुर क्षेत्र की टीम को उपविजेता होने का गौरव प्राप्त हुआ। स्पर्धा का आयोजन दिनांक 09 से 11 जनवरी 2024 तक बीआईटी कॉलेज के बैडमिंटन हॉल में किया गया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी को सुशोभित करते हुए जामुलकर ने कहा कि विगत तीन दिनों में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया है। उन्होंने कहा कि फाइनल का रोमांचक मैच देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। खेल मैदान पर भी विद्युतकर्मियों का बेहतर प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय है। मैं विजयी टीम के साथ-साथ उपविजेता एवं शेष टीमों को हार्दिक बधाई देता हूं।

स्पर्धा में पावर कंपनीज के नौ क्षेत्रों की टीमों यथा मेजबान टीम दुर्ग क्षेत्र, कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, रायपुर केन्द्रीय, रायपुर क्षेत्र, राजनॉदगांव क्षेत्र, जगदलपुर, मड़वा एवं बिलासपुर क्षेत्र के 72 खिलाड़ियों के बीच मैच खेले गए।
उल्लेखनीय है कि महिला एकल स्पर्धा में दुर्ग रीजन की शकुंतला कारक शानदार खेल का परिचय देते हुए विजयी रही वहीं रायपुर सेंट्रल रीजन की कंचन महेश ठाकुर उपविजेता रहीं। महिला युगल स्पर्धा में रायपुर सेंट्रल रीजन की कंचन महेश ठाकुर एवं नमिता जैन की जोड़ी विजेता एवं दुर्ग रीजन कीशकुंतला कारक एवं सनीली चौहान की जोड़ी उपविजेता रही। पुरुष एकल स्पर्धा में कोरबा पूर्व के विनोद राठौर विजेता एवं बिलासुपर रीजन के एस.के.मोदी उपविजेता रहे। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अभियंता तथा मंचासीन अतिथियों ने पुरस्कृत किया।पॉवर कंपनीज में तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता.
क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.मेश्राम ने कार्यक्रम में आभार प्रदर्षन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तारीफ की एवं बीआईटी कॉलेज दुर्ग को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। समापन समारोह में अधीक्षण अभियंता सलील खरे, तरुण कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.एल. कुरेटिया मंचासीन थे। इसके साथ ही सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालन अभिंयता आर.के.चन्द्राकर, सतीश वर्मा, डी.के.भारती, जे.जे.प्रसाद, ए.के.बिजौरा, सी.एल.साहू, अनसुईया ठाकुर,सनीली चौहान, सीमा ढील, प्रशांत कुमार सोनी, राजेश श्रीवास्तव, ए.के.चेल्ला, आर.के.दानी, एस.के.महादुले, एस.के.मिश्रा तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संतोष साहू एवं प्रकाशन अधिकारी माया चन्द्राकर सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित हुए।पॉवर कंपनीज में तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता.

खेल प्रतियोगिता को संपूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्णायक मंडल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सविच विजय कुमार एवं सहायक सचिव आलोक गुहा को जामुलकर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कल्याण अधिकारी डी.के.डूम्भरे द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले आठ पुरुष एवं चार महिला खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय विद्युत मंडल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।पॉवर कंपनीज में तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता.
अंतर्विद्युत मण्डलीय कैरम प्रतियोगिता(राष्ट्रीय स्तर) हेतु चयनित खिलाड़ी –
अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल के तत्वाधान में आयोजित होने वाली अंतर्विद्युत मण्डलीय कैरम प्रतियोगिता हेतु प्रतियोेगिता में किये गये प्रदर्शन के आधार पर निम्नलिखित 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है-
पुरुष वर्ग में कोरबा पूर्व रीजन के विनोद राठौर, बिलासपुर रीजन के एस.के.मोदी, दुर्ग रीजन के. पी. नागेश्वर राव, कोरबा पश्चिम के आर.पी.लोधी, जगगदलपुर रीजन के सलीम खान, एम.मार्लिन, कमलेश ठाकुर एवं अनवर अली का चयन किया गया है। महिलाओं की टीम में दुर्ग रीजन की शकुंतला कारक, रायपुर संेट्रल रीजन की महेश कंचन ठाकुर एवं नमिता जैन तथा रायपुर रीजन की रीना पुरी गोस्वामी का चयन किया गया है।पॉवर कंपनीज में तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता.
और पढ़े :
- पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्रतियोगिता के पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले
- CSPDCL Durg द्वारा विद्युत उपकेंद्र बोरी में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई
- CSPDCL Durg : विद्युत कर्मियों ने ली सद्भावना के लिए प्रतिज्ञा
- लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
- फर्जी मोबाइल नंबरों से आए एसएमएम से बिजली उपभोक्ता सावधान



















