LIVE UPDATE
विदेश

बाघ ने दो लोगों को बनाया अपना निवाला ..24 गांवों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद,

NCG NEW DESK पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बाघ के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले पांच दिनों में बाघ ने दो लोगों को मार डाला है. इसके बाद पौड़ी जिले के रिखणीखाल और धूमाकोट विकासखंड के 24 गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के आदेश दिए हैं. हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. प्रभावित इलाकों में कैमरे और पिंजरे लगाए जा रहे हैं. वहीं, बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम तैयार है।

Read more:-JOB : वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
नेपाल बाढ़: बिजली के तार पर लटककर बचाई जान, ट्रक पहाड़ पर चढ़ाकर टला हादसा
नेपाल बाढ़: बिजली के तार पर लटककर बचाई जान, ट्रक पहाड़ पर चढ़ाकर टला हादसा
August 30, 2026
भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने नेपाल में तबाही मचाई। जानें कैसे कुछ लोगों ने बिजली के तार, ट्रक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिखणीखाल और धूमाकोट विकासखंड के 24 गांवों में शाम 7 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. दोनों तहसीलों के एसडीएम ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी. इसके बाद कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, बाघों का एक झुंड रिखणीखाल के कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे गांवों में घूमते हुए देखा गया है. उन्हीं में से किसी बाघ ने 13 अप्रैल को पहला हमला करते हुए एक बुजुर्ग को मार डाला था. वहीं, 15 अप्रैल की शाम को बाघ ने एक और बुजुर्ग को अपना निवाला बनाया।

Read more:-राजमार्ग पर कार और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौके पर ही मौत

ये खबर भी पढ़ें…
ट्रंप का दावा, जल्द खत्म होगा ईरान संघर्ष; रूस से डीजल समझौता
ट्रंप का दावा, जल्द खत्म होगा ईरान संघर्ष; रूस से डीजल समझौता
October 10, 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संघर्ष जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई है। रूस से डीजल आपूर्ति समझौते और वैश्विक तेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राम पंचायत मेलधार के प्रधान खुशेंद्र सिंह ने बताया कि बाघ के हमले में बुजुर्गों की मौत के बाद आसपास के गांवों में दहशत बनी हुई है. उन्होंने बताया कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं. हालांकि वन विभाग के कर्मी बंदूकों के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित गांव के रास्तों में रोशनी की व्यवस्था करने के लिए 10 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं|

पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि घटनाओं में बाद हमने एक टास्क फोर्स का गठन किया है. इसमें डीएफओ, एसडीएम और भी अफसरों को शामिल किया है. हम लगातार मॉनिटर कर रहे हैं. रात के समय कर्फ्यू लगाया गया है. सोलर लाइट लगवाई जा रही हैं. स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करवाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि फॉरेस्ट की टीम कैमरे और पिंजरे बढ़ा रही है. ट्रेंकुलाइज करने वाली टीम पूरी तरह मुस्तैद है. वहीं, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
रियाद के किंग खालिद एयरपोर्ट पर हमला: 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल
रियाद के किंग खालिद एयरपोर्ट पर हमला: 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल
October 11, 2026
सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर शनिवार को हुए हमले में 12 लोगों की मौत हुई और 309 घायल हुए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE