भारत

तिल्दा फैक्ट्री हादसा: 21 वर्षीय मजदूर की मौत, सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल, प्रबंधन की चुप्पी से मजदूरों में आक्रोश

तिल्दा फैक्ट्री हादसा: 21 वर्षीय मजदूर की मौत, सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल, प्रबंधन की चुप्पी से मजदूरों में आक्रोश

छत्तीसगढ़ के तिल्दा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवा मजदूर की जान चली गई। ग्राम छैछानपैरी स्थित आरटेक इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत 21 वर्षीय नंदन कुमार यादव की काम के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है और प्रबंधन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।21 वर्षीय मजदूर की मौत

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, आरटेक इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में पेट्रोल पंप के लिए टंकी निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बिहार निवासी नंदन कुमार यादव एक हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि तकनीकी खामी या सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण यह दुर्घटना घटी, जिसमें नंदन की मौके पर ही मौत हो गई।21 वर्षीय मजदूर की मौत

प्रबंधन की चुप्पी और मजदूरों का गुस्सा

हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल मजदूर को आनन-फानन में रायपुर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद साथी मजदूरों में भारी गुस्सा और नाराजगी देखी गई। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसे शांत करने के लिए प्रबंधन को मजदूरों को समझाइश देनी पड़ी।21 वर्षीय मजदूर की मौत

जब मीडिया ने इस घटना के संबंध में कंपनी के एचआर प्रबंधक और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल पूछने की कोशिश की, तो वे चुप्पी साधे रहे और किसी भी तरह का जवाब देने से बचते नजर आए।21 वर्षीय मजदूर की मौत

अब ट्रेन में भी कर सकेंगे Swiggy से Order, रेलवे ने कंपनी के साथ मिलाया हाथ

सुरक्षा इंतजामों का घोर अभाव

स्थानीय लोगों और फैक्ट्री में कार्यरत अन्य मजदूरों ने आरोप लगाया है कि कंपनी में सुरक्षा के आवश्यक उपायों का भारी अभाव है। उनका कहना है कि यह हादसा इस बात का जीता-जागता सबूत है कि मजदूरों की जान की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।21 वर्षीय मजदूर की मौत

एक प्रत्यक्षदर्शी विनोद ने बताया, “यहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। सुबह लगभग 10 बजे काम करते समय यह हादसा हुआ। इसके बाद मजदूर को पहले तिल्दा और फिर रायपुर रेफर किया गया।” विनोद ने यह भी आरोप लगाया कि सुरक्षा किट के नाम पर मजदूरों को कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया जाता, सिवाय दस्तानों के। और यदि दस्ताने फट जाएं, तो दोबारा मांगने पर भी नहीं दिए जाते।21 वर्षीय मजदूर की मौत

पुलिस जांच शुरू, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इस मामले में तिल्दा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक नंदन कुमार यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।21 वर्षीय मजदूर की मौत

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन यह दुखद घटना एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में श्रमिक सुरक्षा के प्रति बरती जा रही उदासीनता को उजागर करती है। इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।21 वर्षीय मजदूर की मौत

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज