
अर्जुंदा / नव युवा मंडल टिकरी के तत्वदार में विजयदशमी रावण दहन का कार्यक्रम आज शाम 5:00 बजे पंचायत भवन टिकरी के सामने आयोजन किया जाना है यहां टिकरी पंचायत के आयोजन समिति के तत्वाधान में लगभग 50-60 साल से चली आ रही यह परंपरा जो निरंतर रूप से किया जा रहा है टिकरी के यह स्थल पर छोटा मेला के रूप में भी लगता है यहां विजयदशमी के उपरांत हर वर्षों की भांति रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है तो वही आसपास के गांव के ग्रामीण यहां पहुंचकर छोटी मेला का आनंद लेते हुए रावण दहन का कभी आनंद बड़े उत्साह से लेते हैं
वही जब हम नवयुवक मंडल टिकरी के आयोजन समिति से इस संदर्भ में जानकारी जतानी चाहिए तो संयोजक समिति सदस्य, भीष्म शर्मा, हेमलाल देवांगन, ढालू विश्वकर्मा, उमाशंकर देवांगन एवं समस्त ग्राम वासियों ने बताया कि इस स्थल पर लगभग 50 से 60 वर्षों से रावण दहन एवं विजयदशमी मनाया जाता है यह निरंतर रूप से चला आ रहा है वही आम जनों का कहना है कि असत्य पर सत्य की जीत ही एक आस्था का प्रमाण है इसीलिए यहां हर्ष उल्लाह के साथ मनाया जाता है यहां आज रावण दहन के पश्चात रात्रि कालीन 9:00 बजे से जस गीत अंजोरा ढाबा के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है



















