सरगुजा: NH 43 पर दर्दनाक सड़क हादसा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष और उनके साथी की मौत

सरगुजा: सरगुजा: NH 43 पर दर्दनाक सड़क हादसा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष और उनके साथी की मौत, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH 43) पर बुधवार देर रात हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय यादव और उनके करीबी साथी राजू सिंह का असामयिक निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही बतौली और ग्राम पोकसरी में शोक की लहर दौड़ गई है।
NH 43 पर भीषण भिड़ंत: मौके पर ही थम गईं सांसें
NH 43 पर दर्दनाक सड़क हादसा,प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब 8:30 बजे शांतिपारा पुलिया के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ग्राम पोकसरी निवासी 32 वर्षीय कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव (जो भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष होने के साथ-साथ पोकसरी के उपसरपंच भी थे) अपने साथी राजू सिंह के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल और सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
अस्पताल में इलाज के दौरान साथी ने भी तोड़ा दम
NH 43 पर दर्दनाक सड़क हादसा,हादसे में संजय यादव के साथी राजू सिंह (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनका एक पैर टूट गया था। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार कालीपुर निवासी प्रमोद कुजूर भी बुरी तरह घायल हुए। दोनों घायलों को तुरंत बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां की अव्यवस्था और डॉक्टरों की अनुपस्थिति ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।
स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही के गंभीर आरोप
NH 43 पर दर्दनाक सड़क हादसा,परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे, जिसके कारण घायलों को प्राथमिक उपचार मिलने में काफी देरी हुई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान राजू सिंह ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग की इस कथित लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में शोक की लहर
NH 43 पर दर्दनाक सड़क हादसा,संजय यादव के निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। संजय यादव क्षेत्र के एक सक्रिय नेता और लोकप्रिय व्यक्तित्व थे। उनके निधन को भाजपा और क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।



















