LIVE UPDATE
मनोरंजन

आदिपुरुष पर फूटा ‘टीवी की सीता’ दीपिका चिखलिया का गुस्सा

NCG NEWS DESK; ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष पर विवाद लगातार बढ़ रहा है। फिल्म के छपरी डायलॉग्स पर लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, अब टीवी की सीता यानी दीपिका चिखलिया एक बार फिर आदिपुरुष को लेकर आग बबूला हो गई हैं।दीपिका चिखलिया ने दशकों पहले आई रामानंद सागर की टीवी सीरीज रामायण में सीता का किरदार निभाया था। शो लोगों को इतना पसंद आया कि इसने एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान दिलाई। आदिपुरुष को लेकर उन्होंने बात करते हुए कहा कि हिंदू महाकाव्य रामायण के साथ किसी भी तरह की छेड़-छाड़ करने वालों को हमेशा विरोध झेलना पड़ेगा।

आदिपुरुष विवाद के बीच दीपिका चिखलिया ने कहा, “जब भी ये (रामायण) वापस आएगा, चाहे वो टीवी या फिल्म के लिए हो, लोगों को आहत करने वाला है, क्योंकि आप उस रामायण को फिर से नहीं दोहराएंगे जो हमने बनाई थी।”एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मुझे सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि हम लगातार हर साल या दो साल में रामायण बनाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। रामायण एंटरटेनमेंट करने के लिए नहीं है, यह कुछ ऐसा है जिससे आप सीख लेते हैं। यह एक किताब है, जो पीढ़ियों से चली आ रही है और यही हमारे संस्कार हैं।”

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आदिपुरुष को लेकर दीपिका चिखलिया ने कहा कि उन्होंने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है। एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म को लगातार मिल रहे नेगेटिव रिव्यू और काम में बिजी होने के कारण फिलहाल उनका फिल्म देखना मुश्किल है।ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान ने लीड रोल प्ले किए हैं। फिल्म के विवाद की बात करें तो सबसे ज्यादा ट्रोलिंग डायलॉग्स को लेकर हो रही है, जिसे मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE