नोटों की गड्डी के साथ दो गिरफ्तार, 6 लाख 95 हजार रुपये जप्त

NCG NEWS DESK :
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को जिले मे अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु 16 अक्टूबर को हमराह स्टाफ के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट एनएच-53 रोड ग्राम रेहटीखोल संदिग्ध वाहन चेकिंग वास्ते रवाना हुआ था.
कांग्रेस को बड़ा झटका… 700 लोगों ने थामा BJP का दामन
रेहटीखोल चेक पोस्ट पर उडिसा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन मारूती सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक MH 49 BK 6698 को रोककर चेक किया. वाहन में दो व्यक्ति उमेश ओंकर दुब्बलवार पिता ओंकार राव दुब्बलवार उम्र 46 साल निवासी गुजर नगर गंगाबाई घाट के पीछे पोस्ट भाडेवाली थाना कोतवाली जिला नागपुर महाराष्ट्र तथा निलेश शरदराव पिल्लेवार पिता शरदराव पिल्लेवार उम्र 31 साल निवासी प्लाट नंबर 47/48 अंतुजी नगर भाडेवाली रेलवे स्टेशन उदय हाई स्कूल पारदी थाना वातोडा जिला नागपुर महाराष्ट्र सवार थे.
IB RECRUITMENT 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो मे निकली 677 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया…
पुलिस ने बीच सीट मे रखे हुए नीले रंग के बैग के अंदर से 500, 200, 100 एवं 50रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 6,95,000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूती सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक MH 49 BK 6698 कीमती 200000 रूपये, कुल जूमला कीमती 8,95,000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है.



















