युकां ने की अवैध मुरुम खनन पर तत्काल कार्रवाई की मांग.. कार्रवाई नही होने पर प्रधानमंत्री और विधायक का पुतला फूंकने की दी चेतावनी

युकां ने की अवैध मुरुम खनन पर तत्काल कार्रवाई की मांग.. कार्रवाई नही होने पर प्रधानमंत्री और विधायक का पुतला फूंकने की दी चेतावनी
अवैध खनन: सिक्स लेन सड़क परियोजना का मुद्दा
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में भारत माला परियोजना के तहत एस.एम.एस.एल. और एम.बी.पी.एल मेलहोत्रा बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी सिक्स लेन सड़क का निर्माण कर रही है।युकां ने की अवैध खनन पर तत्काल कार्रवाई की मांग
- आरोप है कि ठेकेदार ने कोलिहापुरी, हनोदा, चंदखुरी ग्राम में तालाबों और नालों से अवैध मुरूम उत्खनन किया, जिससे जानलेवा खाइयां बन गईं।
- स्थानीय ग्रामीणों के विरोध एवं स्थानीय समाचार पत्र में बार बार प्रकाशन के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- ठेकेदार के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें “दिल्ली से आदेश” मिले हैं और जिला प्रशासन या पुलिस उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएगी।
ग्राम अण्डा और अन्य क्षेत्रों में अवैध खनन

युवा कांग्रेस ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम अण्डा, चिंगरी और अछोटी में शासकीय और निजी भूमि पर अवैध खनन हो रहा है।
- खनिज संपदा को ठेकेदार द्वारा भारत माला प्रोजेक्ट में खपाया जा रहा है।
- जिला खनिज विभाग और राजस्व विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा गया कि छोटे ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई होती है, लेकिन ठेकेदारों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों का अवैध दोहन
युवा कांग्रेस का आरोप है कि गैर-छत्तीसगढ़ी ठेकेदार राज्य की खनिज संपदा का अवैध दोहन कर रहे हैं।युकां ने की अवैध मुरुम खनन पर तत्काल कार्रवाई की मांग
- ठेकेदारों की दादागिरी के चलते स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान हो रहा है।
- केंद्र सरकार और जिला प्रशासन पर इस अवैध खनन को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया गया है।
प्रशासन को दी चेतावनी

युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत देशमुख ने कहा कि यदि प्रशासन ने अवैध खनन को बंद कराने और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कदम नहीं उठाए, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्षेत्रीय विधायक ललित का पुतला फूंका जाएगा।युकां ने की अवैध मुरुम खनन पर तत्काल कार्रवाई की मांग
- ग्राम अण्डा से लेकर दुर्ग जिला मुख्यालय तक सांकेतिक शव यात्रा निकालने की योजना बनाई गई है।
- इस विरोध प्रदर्शन में 500 से 1000 ग्रामीण और युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
पिछले मामलों पर कार्रवाई की मांग
- युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिला खनिज विभाग और राजस्व विभाग ने पहले भी ऐसी शिकायतों को अनदेखा किया हैऔर अभी भी कर रहे है।
- करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि और छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता

प्रदर्शन में जिला महासचिव दीपांकर साहू, कय्यूम खान, सूरज पारधी, तुषार वर्मा, अनिल देशमुख, सागर पारधी, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष वर्मा, पंकज सिंह, हेमंत साहू, राहुल साहू, रोहन ताम्रकार, यश सोनी, हर्ष साहू और कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।युकां ने की अवैध मुरुम खनन पर तत्काल कार्रवाई की मांग
युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन स्थानीय प्रशासन और केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा की लूट के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी है। अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला बड़े विरोध प्रदर्शन का रूप ले सकता है।युकां ने की अवैध मुरुम खनन पर तत्काल कार्रवाई की मांग
ये भी पढ़े :-
- दुर्ग खनिज विभाग : शासन के नियमो को ताक में रखकर धड़ल्ले से चल रहा अवैध मुरुम उत्खनन एवं परिवहन का कारोबार,पाटन एवं दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में नियमो की उड़ाई जा रही है खुलेआम धज्जिया
- दुर्ग अवैध मुरूम उत्खनन मामला : दुर्ग जिला ग्रामीण क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध मुरुम उत्खनन व परिवहन
- अवैध मुरूम उत्खनन मामला : धड़ल्ले से चल रहा दुर्ग ग्रामीण के इस गांव में अवैध मुरुम उत्खनन



















