बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सायकिल सवार बच्चे को रौंदा मौके पर ही मौत, लोगों ने किया चक्काजाम

NCG NEWS DESK Suhaila :-
बलौदाबाज़ार मुख्य मार्ग पर शाम लगभग 6:00 बजे दुर्गा ट्रांसपोर्ट के ट्रक सीजी 22 जी 0934 ने सायकिल सवार 14 वर्षीय बच्चे को अपने चपेट में ले लिया । घटना सरपंच के घर के पास ही होने के कारण ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मुख्य मार्ग को चक्काजाम कर दिए जिससे आसपास स्थापित सीमेंट संयंत्रों के भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई । छोटे वाहनों को भी ग्रामीणों ने आने-जाने से रोक रखा और घटनास्थल पर ही शव को रखकर मुआवजे की मांग के लिए सड़क पर ही बैठ गए। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार व पुलिस के आला अधिकारी एसडीओपी ,एडिशनल एसपी ,थानेदार सहित स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने 50 लाख रुपए की ट्रांसपोर्ट के मालिक से मुआवज़ा की मांग पर अड़े हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक 14 वर्षीय लिंकेशवर यादव गातापार निवासी है। सुहेला में अपने मामा के यहां रहकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं का छात्र था । स्कूल से घर की ओर साइकिल से वापस लौट रहा था उसी समय दुर्गा केरियर के ट्रक ने ओवरटेक करते हुए पीछे से साइकिल को अपने चपेट में ले लिया जिससे बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
ये भी पढ़े :-

- IAS अफसर की FSL जांच में खुली पोल, भ्रष्टाचार का मामला दर्ज
- CG Politics: कांग्रेस ने BJP पर लगाया फर्जी किसानों को बोनस देने का आरोप….
- एक सप्ताह दो फिल्में: डेब्यूटेंट मानसी सहगल के लिए यह दोहरी सौगात है
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









