LIVE UPDATE
राजनीतिविदेश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा – “चायवाले” को भारत का PM चुनकर लोगों ने कांग्रेस के अहंकार को चूर-चूर कर दिया

NCG NEWS DESK दिल्ली : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि, आप नेता जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन दिल्ली के लोग नया भारत बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को वोट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान स्मृति ईरानी ने दावा करते हुए कहा कि, केजरीवाल चौबीसों घंटे बिजली और साफ पानी मुहैया कराने के अपने वादे को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रहे है।

दिल्ली के लोगों के पास शुद्ध पानी और बिजली तक पहुंच नहीं है

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने आगे केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, एक “चायवाले” को भारत का प्रधानमंत्री चुनकर लोगों ने कांग्रेस के अहंकार को चूर-चूर कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने आगे सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, दिल्ली के लोगों के पास शुद्ध पानी और बिजली तक पहुंच नहीं है।

केजरीवाल ने एक बार कहा था कि, मंदिर नहीं बनना चाहिए

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान 10 साल के एक बच्चे ने लोगों को राम मंदिर के लिए संघर्ष की कहानी सुनाई। इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, मुझे 10 साल के बच्चे को राम मंदिर की कथा सुनाते हुए देखकर खुशी होती है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एक बार कहा था कि, मंदिर नहीं बनना चाहिए। आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बीते नौ सालों को ‘इतिहास के सुनहरे साल’ बताया। दोनों नेताओं ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE