LIVE UPDATE
भारत

बर्थडे पार्टी में वीडियोग्राफर के मुंह में पिस्टल डालकर कर हत्या

NCG NEWS DESK BIHAR :-

बिहार के दरभंगा से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक जन्मदिन की पार्टी में फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि कैमरे की बैट्री डिस्चार्ज होने से नाराज लोगों ने उसके मुंह में गोली मारी दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जन्मदिन की पार्टी में शराब के साथ बार-बालाओं का डांस चल रहा था. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बताया जा रहा है कि बैट्री डिस्चार्ज होने के बाद पहले फोटोग्राफर के साथ मारपीट की गई. जब आरोपियों का इससे भी मन नहीं भरा तो उसके मुंह के अंदर पिस्तौल डालकर गोली मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी में जश्न मना रहे लोगों ने बार-बालाओं के साथ डांस करते हुए हर्ष फायरिंग भी की थी. घटना दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव की है. गांव के ही राकेश सहनी के पुत्री के जन्मदिन की पार्टी थी इसी पार्टी को कवर करने के लिए गांव के ही वीडियो फोटोग्रफर सुशील कुमार साहनी को बुलाया गया था.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सुशील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE