Viral Video: ‘शोले’ का वीरू बन हाईटENSION तार पर चढ़ा शराबी युवक, डेढ़ घंटे तक मचाया उत्पात, थम गईं सांसें

गरियाबंद : Viral Video: ‘शोले’ का वीरू बन हाईटENSION तार पर चढ़ा शराबी युवक, डेढ़ घंटे तक मचाया उत्पात, थम गईं सांसें, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां नशे में धुत एक युवक हाईटेंशन बिजली के तार पर चढ़ गया और करीब डेढ़ घंटे तक खतरनाक स्टंट करता रहा। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखकर नीचे खड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़ की सांसें अटकी रहीं। गनीमत सिर्फ इतनी रही कि उस वक्त बिजली की सप्लाई बंद थी, जिससे एक बड़ा और जानलेवा हादसा होने से टल गया।
यह पूरी घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के देवार मोहल्ले की है। जानकारी के अनुसार, शंभु देवार नाम का एक युवक शराब के नशे में अचानक एक बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और फिर वहां से लटक रहे हाईटेंशन तारों पर चलने लगा। जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ी, इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।Viral Video: ‘शोले’ का वीरू बन हाईटENSION तार पर चढ़ा शराबी युवक
देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो युवक को नीचे उतरने के लिए आवाज लगाती रही, लेकिन नशे में होने के कारण उस पर कोई असर नहीं हुआ। कुछ स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फिंगेश्वर पुलिस को दी।Viral Video: ‘शोले’ का वीरू बन हाईटENSION तार पर चढ़ा शराबी युवक
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर उस समय बिजली चालू होती तो युवक का बचना नामुमकिन था और एक दर्दनाक हादसा हो जाता।Viral Video: ‘शोले’ का वीरू बन हाईटENSION तार पर चढ़ा शराबी युवक
फिलहाल, पुलिस ने युवक को समझाइश देकर और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।Viral Video: ‘शोले’ का वीरू बन हाईटENSION तार पर चढ़ा शराबी युवक



















