विश्व विजय सिंह तोमर बने छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा आयोगों और मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा, सरगुजा के जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।विश्व विजय सिंह तोमर बने छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष

विश्व विजय सिंह तोमर की नियुक्ति को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं के हितों के लिए बेहतर कार्य किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ युवा आयोग युवाओं की समस्याओं और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाता है, और इस आयोग का अध्यक्ष बनना तोमर के राजनीतिक करियर में एक बड़ी जिम्मेदारी मानी जा रही है।विश्व विजय सिंह तोमर बने छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष



















