धमतरी: शिक्षक की कमी पर बिरगुड़ी में स्कूल पर ताला और चक्का जाम की चेतावनी

धमतरी / नगरी – धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम बिरगुड़ी में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक की कमी को लेकर ग्रामवासियों और पालक समिति ने विरोध जताया है। कई प्रयासों के बावजूद शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से अब ग्रामवासी और पालक समिति ने 18 अक्टूबर को स्कूल में ताला जड़ने और चक्का जाम की चेतावनी दी है। धमतरी: शिक्षक की कमी पर बिरगुड़ी में स्कूल पर ताला और चक्का जाम की चेतावनी
शिक्षक की नियुक्ति के लिए कई बार दिए गए ज्ञापन
बिरगुड़ी ग्रामवासियों ने 30 अगस्त को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद शिक्षक द्वारिका नेताम एलबी की नियुक्ति का आदेश दिया गया था। लेकिन 12 सितंबर को आदेश जारी होने के बावजूद, अभी तक शिक्षक की पदस्थापना नहीं की गई है। धमतरी: शिक्षक की कमी पर बिरगुड़ी में स्कूल पर ताला और चक्का जाम की चेतावनी
पालक समिति और ग्रामवासियों में आक्रोश
शिक्षक की नियुक्ति में देरी को लेकर 15 अक्टूबर को पालक समिति और ग्रामवासियों ने फिर से ज्ञापन सौंपा। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामवासियों में गुस्सा बढ़ गया है। उनकी मांग है कि अगर 18 अक्टूबर तक शिक्षक की व्यवस्था नहीं होती है, तो वे स्कूल में ताला लगाकर चक्का जाम करेंगे। धमतरी: शिक्षक की कमी पर बिरगुड़ी में स्कूल पर ताला और चक्का जाम की चेतावनी



















