LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

कौन हैं ये बच्चा चोर गैंग, कैसे करते थे मासूमों का सौदा; क्या लगती थी इनकी कीमत

कौन हैं ये बच्चा चोर गैंग, कैसे करते थे मासूमों का सौदा; क्या लगती थी इनकी कीमत

दिल्ली में सात शातिर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

NCG News desk Delhi:-

सीबीआई ने शनिवार को दिल्ली में एक बड़े बच्चा चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में संलिप्त सात लोगों को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार भी किया है। ये गैंग चोरी किए गए बच्चों को सोशल मीडिया पर विज्ञापन के माध्यम से निःसंतान माता-पिता को बेचते थे।

एजेंसी को मिले दो नवजात

सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि हमें इनपुट मिले थे इसी आधार पर हमारी टीम ने हरियाणा और दिल्ली के सात ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में हमें एक डेढ़ दिन तो दूसरा 15 दिन के दो नवजात मिले। यह गिरोह इन्हें बेचने की फिराक में था।

कौन हैं ये बच्चा चोर गैंग, कैसे करते थे मासूमों का सौदा; क्या लगती थी इनकी कीमत

कौन हैं बच्चा चोर गैंग के लोग

जिन सात आरोपियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है उनकी पहचान सोनीपत के नीरज, दिल्ली के पश्चिम विहार की इंदु, पटेल नगर का अस्लम, कन्हैया नगर की पूजा कश्यप, माल्विय नगर की अंजली, कविता और रितू के तौर पर हुई है

कितने में होता था एक बच्चे का सौदा

अधिकारी ने बताया कि ये वास्तविक माता-पिता और सरोगेट माताओं से भी बच्चा खरीदकर निःसंतान दंपत्तियों को बेचा करते थे। एक नवजात की कीमत चार से छह लाख रुपये होती थी। इन्होंने कई निःसंतान माता-पिता के साथ लाखों रुपये की ठगी भी की है। तलाशी के दौरान इनके पास से साढ़े पांच लाख रुपये कैश और गोद लेने से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।बच्चा चोर गैंग।

और पढ़ें:-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE