LIVE UPDATE
बिलासपुर

आयुर्वेदिक क्लीनिक में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर आरोप

NCG NEWS DESK बिलासपुर। जिले से एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के उपचार से महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ऐलोपैथिक पद्धति से इलाज कर रहा था। जिसके चलते महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव ऑटो में रखकर दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। महिला की मौत का पता चलते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। फिलहाल जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक कमेटी गठित की है।

जानकारी के मुताबिक सिरगिट्‌टी क्षेत्र के मन्नाडोल निवासी 65 वर्षीय कालिंद्री बाई सूर्यवंशी की तबीयत रविवार को बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टी, दस्त हो रहे थे। परिजन उसे सोमवार सुबह गंभीर हालत में तिफरा के काली मंदिर के पास स्थित संजीवनी क्लीनिक लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल संचालक आयुर्वेदिक चिकित्सक नितिन वी योगी क्लीनिक में नहीं थे। नर्स व कंपाउंडर ने महिला का इलाज किया। फिर डॉक्टर को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद डॉक्टर नितिन भी क्लीनिक पहुंए गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर: गुरुवार को सभी स्कूल बंद, 70-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आशंका
बिलासपुर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर: गुरुवार को सभी स्कूल बंद, 70-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आशंका
October 29, 2026
बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से बिलासपुर में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुमान पर गुरुवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन देने के साथ ही स्लाइन चढ़ाया। दोबारा जांच करने पर पता चला कि कालिंद्री का बीपी कम होने लगा है। देखते ही देखते उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों से कहा गया कि महिला की हालत गंभीर है। उसे दूसरे अस्पताल ले जाओ, यहां सुविधा नहीं है। आयुर्वेदिक क्लीनिक में महिला की मौत होने से परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
अरपा नदी से रेत चोरी पर 3 साल की कठोर कैद, कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
अरपा नदी से रेत चोरी पर 3 साल की कठोर कैद, कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
October 29, 2026
अरपा नदी के नगाई घाट से रेत चोरी के मामले में कोर्ट ने आरोपी को 3 साल के कठोर कारावास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE