हमर छत्तीसगढ़
अस्पताल में भर्ती महिला पर पेशाब करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

NCG NEWS DESK :
जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला के ऊपर पेशाब करने और उसे अपशब्द बोलने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) वैभव पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली सुमन देवी नाम की महिला की तहरीर पर बुधवार को गड़वार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के विकास सिंह के विरुद्ध भादंसं की धारा 294 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थी जहां मंगलवार की रात्रि विकास सिंह ने उसके ऊपर पेशाब कर दिया तथा उसे अपशब्द कहे। पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।



















